दुनिया के ऐसे 10 देश जहाँ रहते है सबसे ज़्यादा बुद्धिमान लोग: क्या आपने भी कभी यह सोचा है की ऐसे कौन-से देश हैं जिन देश के लोगों का दिमाग कंप्यूटर से भी तेज़ चलता है, या यूं कहें की उन लोगों का दिमाग़ बाकि दुनिया के मुकाबले कई कदम आगे चलता है।
जहाँ के बच्चे भी खेल-खेल में गणित के मुश्किल से मुश्किल सवालों को आसानी से हल कर लेते हों और जहाँ के लोगों की सोच नई खोजों को जन्म देती हो!
तो तैयार हो जाइये जानने के लिए साल 2025 की वह लिस्ट जहाँ आपको देखने को मिलेगा मेहनत, बुद्धिमता और शिक्षा का संगम और आप जानेंगे दुनिया के ऐसे 10 देश जहाँ रहते है सबसे ज़्यादा बुद्धिमान लोग।
दुनिया के ऐसे 10 देश जहाँ रहते है सबसे ज़्यादा बुद्धिमान लोग
इस लिस्ट में हम आपको टॉप 10 देशो के बारे में बताएंगे, इन सभी देशों की तुलना हमने उनको मिले IQ स्कोर के हिसाब से करी है। तो आइये देखते है दुनिया के ऐसे 10 देश जहाँ रहते है सबसे ज़्यादा बुद्धिमान लोग –
10. जर्मनी (औसत 100.7 IQ अंक)

जर्मनी का नाम सुनते ही आपके मन में भी उनकी बेहतरीन इंजीनियरिंग और रिसर्च आने लगती होगी। जर्मनी के लोग सटीक सोच, तकनीकी ज्ञान और अनुशासन के लिए बेहद मशहूर है। नए विचारों में और खोजों में जर्मनी का योगदान पूरी दुनया भर में मान्यता प्राप्त है। बात करें जर्मनी के IQ स्कोर की तो उसे 100.7 औसतन अंक प्राप्त है। इसलिए जर्मनी दुनिया के ऐसे 10 देश जहाँ रहते है सबसे ज़्यादा बुद्धिमान लोग की लिस्ट में दसवे स्थान पर आता है।
9. फ़िनलैंड (औसत 101.2 IQ अंक)

फ़िनलैंड की शिक्षा प्रणाली को पूरी दुनिया आदर्श भी मानती है। यहाँ बच्चों को सोचने, समझने और अपनी कल्पना को जीने की आजादी भी शिक्षा प्रणाली में दी जाती है। शायद इस कारन की वजह से ही फ़िनलैंड के लोग अपनी तर्कशक्ति और रचनात्मकता में पूरी दुनिया में सबसे आगे है। बात करें फ़िनलैंड के IQ स्कोर की तो उसे 101.2 औसतन अंक प्राप्त है। इसलिए फ़िनलैंड दुनिया के ऐसे 10 देश जहाँ रहते है सबसे ज़्यादा बुद्धिमान लोग की लिस्ट में नौंवे स्थान पर आता है।
8. बेलारूस (औसत 101.6 IQ अंक)

बेलारूस का नाम भले ही ज्यादा सुर्ख़ियों में नहीं रहता, लेकिन ख़ास बात यह है की यहाँ के लोगों की सोच गहराई से भरी हुई है। यह देश विश्लेषणात्मक सोच और गणित में हमेशा से ही आगे रहा है। इस देश की ताकत की बात करी जाए तो यह देश शिक्षा और अनुशासन के मामले में हमेशा से ताकतवर रहा है। बात करें बेलारूस के IQ स्कोर की तो उसे 101.6 औसतन अंक प्राप्त है। इसलिए बेलारूस दुनिया के ऐसे 10 देश जहाँ रहते है सबसे ज़्यादा बुद्धिमान लोग की लिस्ट में आंठवे स्थान पर आता है।
7. लिकटेंस्टीन (औसत 101.9 IQ अंक)

आप अगर मानचित्र पर इस यूरोपीय देश को ढूंढे तो शायद यह छोटा सा देश आपको कहीं मिले भी नहीं, लेकिन यहाँ के लोगो का IQ पूरे यूरोप के लोगो की तुलना में सबसे ज्यादा है। इस देश की आबादी भी बेहद कम है, यहाँ की शिक्षा का स्तर बहुत ऊँचा है और इस देश में शोध करने की परंपरा ने इस देश को दुनिया के सबसे बुद्धिमान देशों की सूचि में जगह दिलाई है। बात करें लिकटेंस्टीन के IQ स्कोर की तो उसे 101.9 औसतन अंक प्राप्त है। इसलिए लिकटेंस्टीन दुनिया के ऐसे 10 देश जहाँ रहते है सबसे ज़्यादा बुद्धिमान लोग की लिस्ट में सांतवे स्थान पर आता है।
6. दक्षिण कोरिया (औसत 102.5 IQ अंक)

हाल ही में पूरी दुनिया में दक्षिण कोरिया का K-pop और वहां के ड्रामास छाए हुए है, मगर दक्षिण कोरिया सिर्फ इन दो चीज़ों के लिए ही नहीं बल्कि अपनी बुद्धिमान जनता के कारन भी बेहद मशहूर है। यहाँ के लोग बहुत मेहनती और अनुशासन से भरे हुए होते है। शिक्षा और तकनीक में दक्षिण कोरिया की पहचान “स्मार्ट नेशन” के रूप में होती है। बात करें दक्षिण कोरिया के IQ स्कोर की तो उसे 102.5 औसतन अंक प्राप्त है। इसलिए दक्षिण कोरिया दुनिया के ऐसे 10 देश जहाँ रहते है सबसे ज़्यादा बुद्धिमान लोग की लिस्ट में छटे स्थान पर आता है।
5. चीन (औसत 104.1 IQ अंक)

चीनी लोग मेहनत से कभी परहेज नहीं करते और दिमाग से भी बहुत तेज होते हैं। यहाँ के स्कूल भी बच्चे के सर्वाधिक विकास के साथ साथ गणित और साइंस पर जोर देते है। IQ में पांचवे स्थान होने के साथ-साथ चीन दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से भी एक है। बात करें चीन के IQ स्कोर की तो उसे 104.1 औसतन अंक प्राप्त है। इसलिए चीन दुनिया के ऐसे 10 देश जहाँ रहते है सबसे ज़्यादा बुद्धिमान लोग की लिस्ट में पांचवे स्थान पर आता है।
4. हांगकांग (औसत 105.7 IQ अंक)

हांगकांग में शिक्षा को भगवन की पूजा की तरह माना जाता है। यहाँ पर म्हणत के साथ साथ सोच को गहरा करने पर भी ध्यान दिया जाता है। यहाँ पर हर परिवार अपने बच्चों को अच्छे से ज्ञान अर्जित करने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहता है। बात करें हांगकांग के IQ स्कोर की तो उसे 105.7 औसतन अंक प्राप्त है। इसलिए हांगकांग दुनिया के ऐसे 10 देश जहाँ रहते है सबसे ज़्यादा बुद्धिमान लोग की लिस्ट में चौंथे स्थान पर आता है।
3. सिंगापुर (औसत 105.9 IQ अंक)

अगर पढाई को रोमांच की तरह लिया जाए तो, पढाई करने में मजा भी बोहोत आता है। इस सोच के साथ सिंगापुर में भी पढाई को बोझ नहीं बल्कि रोमांच माना जाता है। यहाँ के स्कूलों में बच्चों को रटने के लिए नहीं सोचने और समझने के लिए प्रेरित किया जाता है। बात करें सिंगापुर के IQ स्कोर की तो उसे 105.9 औसतन अंक प्राप्त है। इसलिए सिंगापुर दुनिया के ऐसे 10 देश जहाँ रहते है सबसे ज़्यादा बुद्धिमान लोग की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आता है।
2. ताइवान (औसत 106.4 IQ अंक)

देश अगर छोटा हो तो भी क्या दिक्कत है? देश का विकास होता है उसकी सोच से। ताइवान भले ही एक छोटा सा देश है मगर यहाँ के लोगो की सोच बहुत बड़ी है। यहाँ की शिक्षा प्रणाली और बच्चों की जिज्ञासा दोनों ही बेहद लाजवाब है। बात करें ताइवान के IQ स्कोर की तो उसे 106.4 औसतन अंक प्राप्त है। इसलिए ताइवान दुनिया के ऐसे 10 देश जहाँ रहते है सबसे ज़्यादा बुद्धिमान लोग की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आता है।
1. जापान (औसत 106.5 IQ अंक)

जापान को इस दुनिया में “दिमाग वालों का देश” भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहाँ के लोग मेहनती, अनुशासित और तकनीक में पूरी दुनिया में सबसे आगे हैं। हर क्षेत्र में जापानी लोगो ने अपना लोहा मनवाया है चाहे फिर वो रोबोटिक्स हो या विज्ञान। बचपन से ही बच्चों में सोचने और समस्यांए हल करने की आदत डाल दी जाती है, यही कारन हैं जापान IQ के मामले में दुनियां में लगातार पहले स्थान पर बना रहता है। बात करें जापान के IQ स्कोर की तो उसे 10६.५ औसतन अंक प्राप्त है। इसलिए जापान दुनिया के ऐसे 10 देश जहाँ रहते है सबसे ज़्यादा बुद्धिमान लोग की लिस्ट में टॉप स्थान पर आता है।
निष्कर्ष: दुनिया के ऐसे 10 देश जहाँ रहते है सबसे ज़्यादा बुद्धिमान लोग
क्या बुद्धिमता केवल पढाई से आती है? जी नहीं बुद्धिमता केवल पढाई से नहीं आती, बल्कि सोचने, सिखने और नियंतर मेहनत करते रहने से आती है। ऊपर दिए गए सभी दस देशों ने यह साबित भी किया है की जब मेहनत, उचित शिक्षा और जिज्ञासा एक साथ मिलती है तो पूरा देश “स्मार्ट” बन जाता है।
और हाँ, भारत भले ही इस सुची में नहीं है, लेकिन भारत के लोगों की रचनात्मकता, जुगाड़ और नवचार की क्षमता हमे पूरी दुनिया में सबसे अलग और एक सुखी देश बनाती है।
दुनिया के किस देश में रहते हैं सबसे बुद्धिमान लोग?
जापान को इस दुनिया में “दिमाग वालों का देश” भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहाँ के लोग मेहनती, अनुशासित और तकनीक में पूरी दुनिया में सबसे आगे हैं। हर क्षेत्र में जापानी लोगो ने अपना लोहा मनवाया है चाहे फिर वो रोबोटिक्स हो या विज्ञान। बचपन से ही बच्चों में सोचने और समस्यांए हल करने की आदत डाल दी जाती है, यही कारन हैं जापान IQ के मामले में दुनियां में लगातार पहले स्थान पर बना रहता है। बात करें जापान के IQ स्कोर की तो उसे 10६.५ औसतन अंक प्राप्त है। इसलिए जापान दुनिया के ऐसे 10 देश जहाँ रहते है सबसे ज़्यादा बुद्धिमान लोग की लिस्ट में टॉप स्थान पर आता है।
कौन से टॉप 10 देश हैं जहाँ रहते है सबसे ज्यादा बुद्धिमान लोग?
10. जर्मनी (औसत 100.7 IQ अंक)
9. फ़िनलैंड (औसत 101.2 IQ अंक)
8. बेलारूस (औसत 101.6 IQ अंक)
7. लिकटेंस्टीन (औसत 101.9 IQ अंक)
6. दक्षिण कोरिया (औसत 102.5 IQ अंक)
5. चीन (औसत 104.1 IQ अंक)
4. हांगकांग (औसत 105.7 IQ अंक)
3. सिंगापुर (औसत 105.9 IQ अंक)
2. ताइवान (औसत 106.4 IQ अंक)
1. जापान (औसत 106.5 IQ अंक)
ऐसे और भी लेख पढ़ें – Website
हमे Instagram पर भी फॉलो करे – Instagram account


