कॉमेडियन भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। वैसे तो कॉमेडियन भारती सिंह पहले ही माँ बन चुकी हैं मगर अब वह दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

Table of Contents
दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं कॉमेडियन भारती सिंह। अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद ने यह खुशखबरी अपने सभी चाहने वो को दी है, उन्होंने अपना बेबी बंप वाली तस्वीर इंस्टाग्राम पर साँझा की है। शेयर किये गए फोटो में उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं।
लाफ्टर क़्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वे पहाड़ों में खड़े हैं। भारती अपना बेबी बंप दिखती हुई नजर आ रहीं हैं। उन्होंने यह खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा, “हम फिर से प्रेग्नेंट हैं।” उनके फैन्स बेहद खुश हैं और उन्हें ढेर सारी बधाइयाँ भेज रहे हैं।
कपल को बधाई देते नजर आए सेलेब्स
बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को बधाई दे रहे हैं। जल्द ही माँ बनने वाली परिणीति चोपड़ा ने अपने संदेश में लिखा, “मुबारक हो लड़की” नीति टेलर, दृष्टि धामी और भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री रानी चटर्जी जैसे कई अन्य सेलेब्स ने भी भारती और हर्ष को शुभकामनाएं भेजीं।
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने 2017 में शादी की थी। शादी के पांच साल बाद, उनका पहला बच्चा हुआ जिसका नाम कपल ने गोला रखा है, जिसका नाम लक्ष्य भी है।
आइये जानते हैं लाफ्टर क़्वीन भारती सिंह की नेटवर्थ आखिर क्या है –
भारती सिंह कॉमेडी जगत की जानी मानी हस्ती हैं, या यूं कहें की एक बहुचर्चित कॉमेडियन हैं। उन्होंने कॉमेडी सर्कस और द कपिल शर्मा शो जैसे टीवी शोज में लोगों को खूब हंसाया है। उनकी चतुराई भरी और मजेदार अदाओं की वजह से बहुत से लोग उन्हें जानते हैं और बेहद पसंद भी करते हैं।
साल २०२५ तक, कॉमेडियन भारती सिंह ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। कई लेखों की माने तो भारती सिंह की नेटवर्थ कम से कम 25 से 30 करोड़ के लगभग है।


