डॉलर (US Dollar) की कमर तोड़ते हुए सामने आ रही है एक बहुत बड़ी ख़बर। अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए होगा भारतीय रुपए (Indian Rupees) का इस्तेमाल। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यह बहुत बड़ी ख़बर है। भारतीय मुद्रा का इस्तेमाल करेंगे यह दो देश। आइए जानते हैं पूरी ख़बर

इस कदम से हो सकते हैं कई सारे फायदे, डॉलर की जगह ले सकता है रुपया (Indian Rupees)
आपको बता दें कि रूस और श्रीलंका, अंतरराष्ट्रीय व्यापार करने के लिए अब डॉलर की जगह रुपये का इस्तेमाल करते नज़र आ सकते हैं। आर्थिक व्यवस्था से जूझ रहे श्रीलंका के पास मौजूदा हाल में डॉलर उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण दुनिया से अपना व्यापार जारी रखने के लिए अब श्रीलंका भारतीय रुपया इस्तेमाल करेगी। रूस पर भी दुनिया द्वारा प्रतिबंध लगाया हुआ है। जिसके चलते रूस भी अब रुपया इस्तेमाल करता हुआ नज़र आएगा।
कैसे संभव होगा डॉलर की जगह रूपये का इस्तेमाल, आइए जानते हैं
अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए भारतीय मुद्रा का इस्तेमाल होगा अब संभव। इंडियन सेंट्रल बैंक ने दी है मान्यता। आपको बता दें की यह ट्रांजैक्शंस 05 स्पेशल Indian Rupees खातों से ही हो पाएगा। और इंडियन बैंक ने 05 स्पेशल खाते खोलने की अनुमति दे दी है। यह खाते केवल अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधित ट्रांजैक्शंस के लिए ही इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इन खातों को वोस्ट्रो अकाउंट (Vostro account) कहा जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी इन खातों को संचालित करने की अनुमति दे दी है।

आगे चलकर साथ दे सकते हैं कई अन्य देश, यूएई से जारी है Indian Rupees को लेकर बातचीत
आपको बता दें की, UAE जो भारत के साथ काफी ज्यादा व्यापार करता आया है उनसे भी हमारे देश के राजदूत इस विषय पर बात करते हुए दिखाई दे रहें है। सूत्रों की माने तो क्यूबा (Cuba), ताजिकिस्तान (Tajikistan), लक्जमबर्ग (Luxemburg) और सूडान (Sudan) भी Indian Rupees में अंतरराष्ट्रीय व्यापार करने की इच्छुक दिखाई दे रही है।
आगे चलकर होंगे यह बड़े फायदे, हो सकता है Indian Rupees मजबूत मिलेगी हर भारतीय को बहुत राहत, जानिए कैसे
भारत के नज़रिए से इस कदम से काफ़ी ज्यादा फायदे हैं। जब काफ़ी देश अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए Vostro account का इस्तेमाल करते हुए Indian Rupees में व्यापार करेंगे तो इस से हमारी मुद्रा काफ़ी मजबूत हो सकती है। Indian Rupees के मजबूत होने से भारत में महंगाई भी कम होगी। और यह आप सब के लिए एक सौगात से कम नहीं हैं।