IPL Auction 2023 पूरी तरह से समाप्त हो गए हैं। आज आपको बताते हैं की किस टीम से खेलेगा कौनसा बड़ा खिलाड़ी। इस ऑक्शन में 10 टीमों ने भाग लिया था और कुल मिला कर 405 खिलाड़ियों पर बोलियाँ लगाई गई। कई बड़े खिलाड़ियों को कोई भी buyer नहीं मिला, वहीं कुछ खिलाड़ी एक ही दिन में करोड़पति बन गए हैं।
काफी समय से IPL खेल रहे इन खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई भी Buyer, IPL Auction 2023 में नहीं दिखेंगे यह महारथी-
इस बार IPL Auction 2023 में सबसे महंगे बिके खिलाड़ी Sam Curran (18.5 cr ) के भाई Tom Curran को कोई भी buyer नहीं मिला हैं। Tom Curran पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते हुए नज़र आये थे। आपको बता दें की काफी समय से IPL खेल रहे कई भारतीय खिलाड़ियों को भी buyers नहीं मिले है- बड़े नामों की बात करें तो संदीप शर्मा, वरुण आरोन, जगदीश सुचिथ, श्रेयस गोपाल और प्रियम गर्ग इस IPL में किसी भी टीम में नहीं दिखाई देंगे। काफी समय से IPL में खेलते हुए नजर आते थे यह महारथी।
IPL Auction 2023: TOP-3 महंगे खिलाड़ी, जिनकी चमक गयी है किस्मत –
IPL Auction 2023:- जैसा की आपको बताया गया हैं की इस बार Sam Curran सबसे महंगे खिलाड़ी रहें हैं, Sam Curran अबकी बार पंजाब किंग्स (PK) के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। उनको उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये से लगभग 9 गुना महंगा 18.5 करोड़ में खरीदा है। दूसरे नंबर पर अम्बानी परिवार की टीम मुंबई इंडियंस (MI) के लिए पहली बार खेलते हुए नज़र आएंगे ऑस्ट्रेलिया के आल-राउंडर Cameron Green। आक्रामक बल्लेबाज़ को 17.50 करोड़ रुपयों में MI ने खरीद लिया हैं। लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलने वाले Ben Stokes अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए नज़र आएंगे। उन्हें CSK ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा हैं।
हर फ्रैंचाइज़ी के लिए खेलेंगे बड़े सितारे, आइये जानते हैं कौन होगा किस टीम में (IPL Auction 2023) –
- Sunrisers Hyderabad –हैरी ब्रुक्स, मयंक अग्रवाल, क्लासेन,अभिषेक शर्मा, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार और आदिल रशीद।
- Punjab Kings – शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, झोनी बेयरस्टो, लिअम लिविंगस्टोन, सैम कुर्रान, सिकंदर राजा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर और कागिसो रबादा हैं।
- Lucknow Super Giants – राहुल, क़्वींटन दे कॉक, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हूडा, रवि बिश्नोई और मार्क वुड।
- Delhi Capitals – पृथ्वी शॉ, रोवमान पॉवेल, डेविड वार्नर, फिलिप साल्ट, ऋषभ पंत, अक्सर पटेल, इशांत शर्मा, एनरिच नोर्त्ज़े और लुंगि एंगीडी।
आपको बता दें की Gujrat Titans IPL 2022 की विजेता टीम हैं, हार्दिक पंड्या की कप्तानी में 2022 इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल 29 मई 2022 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। जिसमें गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया था।
- Gujrat Titans – हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, डेविड मिलर, केन विल्लियम्सन, मैथ्यू वेड, राहुल तेवतिया, रशीद खान, मोहित शर्मा और मुहम्मद शामी।
- Rajasthan Royals – जो रुट, यशस्वी जैस्वाल, संजू सेमसन, जोस बटलर, अश्विन, जैसन होल्डर, कुलदीप यादव, ओबेद मैककॉय, चहल और ट्रेंट बोल्ट।
- Kolkata Knight Riders – श्रेयस अय्यर, गुरबाज, आंद्रे रसल, सुनील नारिन, नितीश राणा, शाकिब, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन और टीम साउथी।
पिछले साल Flop रही मुंबई इंडियंस की टीम भी हो गयी है और मजबूत, चेन्नई सुपर किंग्स ने भी लिया है इंग्लिश धुरंदर, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने तेज़ गेंदबाज़ों से परहेज किया-IPL Auction 2023
- Mumbai Indians – रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्या, ब्रेविस, अर्जुन तेंदुलकर, टीम डेविड, ग्रीन, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रे आर्चर और जैसन बेह्रेनडोर्फ़।
- Chennai Super Kings – धोनी, बेन स्टोक्स, ऋतुराज, रहाणे, रायुडू, जड़ेजा, मोईन अली, सैंटनर, तीक्षणा और दीपक चाहर।
- Royal Challengers Bangalore – विराट कोहली, फ़ाफ़, रजत पाटीदार, फिन एलन, दिनेश कार्तिक, डेविड विल्ली, हर्षल पटेल, जोश हैज़लवुड, हसरंगा और सिराज।
स्पोर्ट्स – https://khabribhaiya.in/match-11-big-bash-league/
लाइफ स्टाइल – https://khabribhaiya.in/balo-se-dandruff-kese-hataen/
यूट्यूब – https://www.youtube.com/channel/UC26tA45P8rt6d1ZypUCEOQw