Ganesh Visarjan 2023 : बप्पा की विदाई के लिए मुंबई पुलिस कड़ी सुरक्षा रखने में चौकना हो गए हैं जानिए|( latest update 2023 )

प्यार बाँटिये

Ganesh Visarjan 2023 : मुंबई शहर में बप्पा का त्योहार बहुत खूब से बनाया जाता है की विदाई के लिए दूर-दूर से गणेश जी की मूर्तियों के साथ लोगों की कतार लग जाती है| ऐसे में मुंबई पुलिस ने कड़ी सुरक्षा रखने के लिए चौकन्ने हो गए हैं | बप्पा के विसर्जन में किसी को कोई हानि ना हो इसलिए पुलिस ने जगह-जगह पर ड्यूटी की है| मुंबई पुलिस ने मुंबई के सभी नागरिकों को बप्पा के विसर्जन में हड़बड़ी न करें पुलिस की सहायता से बप्पा का विसर्जन करें| क्योंकि गणेश चतुर्थी के दिन ही ईद का जुलूस निकाला जाएगा| ऐसे में कोई कांड ना हो जाए इसकी सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस चौंकानी हो गई है| चलिए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं|

खबरी भैया :- तो चलिए आपको बताते हैं कि गणेश विसर्जन को लेकर मुंबई पुलिस ने जारी किए कुछ आदेश जारी किए हैं औरसात हजार सीसीटीवी कैमरे से शहर पर कड़ी सुरक्षा का बंदोबस्त किया है| साथ हीसमुद्र में प्रवेश करने में ध्यान रखिए| जानकारी के लिए खबरें भैया के साथ अपडेट रहिए|

Ganesh Visarjan 2023 :
Ganesh Visarjan 2023 :

Ganesh Visarjan 2023 : बप्पा की विदाई से पूर्व यह पूजा कीजिए|

Ganesh Visarjan 2023 : श्री गणेश को विदा करने से पहले उन्हें स्वच्छ जल से स्नान करवा फिर उन्हें तैयार कीजिए उनके मस्तक पर तिलक लगाइए| इसके बाद आसन पर बैठ कर अपने संपूर्ण परिवार के साथ गं गणपतयै नम: मंत्र का जाप कीजिए| इसके बाद पंचोपचार विधि से पूजन कीजिए| इसमें आपको धन,अक्षत, पुष्प, घूप और दीप से गणपति बप्पा को नैवेद्य लगाना है| इसके बाद गणेश जी की आरती करें और सच्चे मन से प्रभु से प्रार्थना करें कि जितने भी पाप हमारे हैं वह सब श्री गणेश मिटा देंगे| यदि आपने प्रभु दस दिन तक तन,मन से सेवा की है तो श्री गणेश आपकी सेवा से प्रभावित होकर प्रसन्न हो जाएंगे और रिद्धि सिद्धि सहित पार्थिव गणेश आपके घर से जरूर चले जाएंगे लेकिन आपके साथ सदैव ही रहेंगे| हमेशा उनका परोपकार आप पर बना रहेगा| इसके बाद श्री गणेश प्रतिमा को स्थान से उठा लीजिए|क्या आपको पता है |मिट्टी के गणेश जी को जब विसर्जित करते हैं तो वहीं कुछ लोग श्री गणेश को किसी बर्तन या बाल्टी में गला के फिर नदी में विसर्जित करते हैं. यह गणगौर पाप है इसे नहीं करना चाहिए| आप ध्यान रख के ही गणेश जी का विसर्जन तालाब, नदी, बावड़ी के किनारे पर करें| यदि हो सके तो पहले घर में किसी बर्तन में मिट्टी के गणेश जी को विसर्जित करें और फिर उसके बाद उस मिट्टी और पानी को घर के आसपास के किसी खुली जगह गार्डन में निर्वहित कर दीजिए|

Ganesh Visarjan 2023 : बप्पा की विदाई के लिए मुंबई पुलिस कड़ी सुरक्षा रखने में चौकना हो गए हैं

Ganesh Visarjan 2023 :
Ganesh Visarjan 2023 :

Ganesh Visarjan 2023 : अब श्री गणेश की विदाई का समय आ चुका है है। गणेश जी की मूर्तियों को आज विसर्जित किया जाएगा। मुंबई में लाइनों की कतार लग जाएगी | इसलिए गणेश विसर्जन को लेकर मुंबई पुलिस ने शहर में सुरक्षा के लिए चौंकानी हो गई है| इस अवसर पर राज्य सरकार ने मुंबई में 19 हजार से अधिक पुलिसकर्मी कर्तव्य पालन करने के लिए अनुमति दी है|मुंबई के सभी नागरिकों को आदेश दिया गया है की मूर्ति विसर्जन के समय जुलूस के लिए 7,000 से अधिक पुलिसकर्मी, अधिकारी और होम गार्ड उनकी सहायता ले सकते हैं। इस हेतु एक और प्रबंध किया गया है शहर में करीब सात हजार सीसीटीवी कैमरे फुटेज लगाए गए हैं| इस अनंत चतुर्दशी’ के दिन मुंबई, पुणे सहित कई शहरों में श्रद्धालु गणेश जी की मूर्तियों को विसर्जित करने आएंगे|

मुंबई पुलिस हो गई है चौंकानी

Ganesh Visarjan 2023 : श्री गणेश को विदा करने के लिए लाखों करोड़ों में जनसंख्या समुद्र तटों पर पहुंचेगी। विसर्जन के दौरान कोई अनहोनी ना हो इसकी सुरक्षा का प्रबंध करने के लिए पुलिस चौंकनी हो गई है। पुलिस ने नागरिकों अनुमति दी है की श्री गणेश की श्रद्धांजलि करते समय पुलिस कर्मचारियों की सहायता लें|साथ ही बृहन्मुंबई नगर निगम  ने भी लोगों से विसर्जन के दौरान अंधेरे या एकांत क्षेत्रों से दूर रहने के लिए आदेश दिया है।  रिपोर्ट के मुताबिक बीएमसी ने 1,337 लाइफगार्ड तैनात किए हैं, जिनमें 69 प्राकृतिक जल निकायों में 1,035 और लगभग 200 कृत्रिम तालाबों में 302 शामिल हैं, और प्राकृतिक जल निकायों में 53 मोटर बोट के प्रबंध से सारी सुरक्षा का दायित्व लेंगे|

आपको बता दें कि गणेश विसर्जन के दिन ही  ईद-ए-मिलाद जुलूस भी निकाली जाएगी। इस हेतु पुलिस की अपील पर विभिन्न मुस्लिम संगठनों और धार्मिक नेताओं ने अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर गुरुवार के बजाय शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद जुलूस निकालने का फैसला लिया था और अब इसकी सुरक्षा का भी दायित्व निश्चय किया है|

Ganesh Visarjan 2023 : मुंबई में इन स्थानों पर किया जा रहा गणेश विसर्जन

Ganesh Visarjan 2023 :
Ganesh Visarjan 2023 :

Ganesh Visarjan 2023 : रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य सरकार ने राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की 35 प्लाटून, रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी, त्वरित प्रतिक्रिया दल और होम गार्ड शहर  महत्वपूर्ण जगह पर पुलिस कर्मचारियों को खड़ा रखा है|वहीं दूसरी तरफ मुंबई  के गिरगांव, दादर, जुहू, मार्वे और अक्सा समुद्र तटों सहित 73 स्थानों पर हजारों घरेलू में भी श्री गणेश का विसर्जन किया जाएगा|रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में सभी जुलूसों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को दर्शाया गया है जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखा है इससे नागरिकों की पहचान लगाई जा सकेगी|  रिपोर्ट के मुताबिक यह भी बताया कि विसर्जन जुलूसों की निगरानी के लिए अलग-अलग नियंत्रण कक्ष भी लगवाए हैंइसके साथ ही मुंबई शहर में कुल 10,000 नागरिक कर्मचारियों कड़ी निगरानी रखने में व्यस्त है और गणेश मूर्तियों के विसर्जन की निगरानी के लिए 250 नियंत्रण कक्ष रखे हैं इनमें से आधे जल निकायों पर 72 और बाकी के कृत्रिम तालाबों पर 178 नियंत्रण कक्ष में होंगे|

मुंबई शहर में 242 निरीक्षण टावर रखे गए हैं

राज्य सरकार के मुताबिक बीएमसी ने विभिन्न समुद्री तटों पर 468 स्टील प्लेट बनाई है जिससे गणेश जी की मूर्तियों को ले जाने ट्रैफिक ना हो जाए। इसके अलावा समुद्र में विशाल मूर्तियों के विसर्जन के लिए 46 जर्मन राफ्ट का भी प्रबंध करवाया गया है। गणेश जी के विदा में विसर्जन स्थलों पर अग्निशमन वाहनों और प्रशिक्षित नागरिकों की बढ़ती संख्याओं के अलावा, प्राकृतिक जल निकायों और कई स्थानों पर कुल 242 निरीक्षण टावर रखे गए हैं।रिपोर्ट के मुताबिक विसर्जन स्थलों पर 96 एम्बुलेंस भी चौकनी रहेगी| इसके साथ ही पुणे में 3,865 गणेश मंडल हैं, जबकि शहर के घरों में भगवान गणेश की 6,14,257 मूर्तियां विसर्जित करने में सहायता की जाएगी|

For English News Updates – www.sportsaddictz.com

यूट्यूब चैनल – Khabribhaiya YT

इंस्टाग्राम – Khabribhaiya IG

अंग्रेजी ख़बरें – www.sportsaddictz.com

khabri bhaiya special news ( click here !!! )


प्यार बाँटिये

1 thought on “Ganesh Visarjan 2023 : बप्पा की विदाई के लिए मुंबई पुलिस कड़ी सुरक्षा रखने में चौकना हो गए हैं जानिए|( latest update 2023 )”

Leave a Comment

Dry Lips Care : सर्दियों में होठों को मुलायम बनाने के 6 टिप्स| Kantara Chapter 1 First Look Update : ऋषभ शेट्टी के फैंस हुए एक्साइटेड| Aaj Ka Panchang : 25 नवंबर 2023 दिन- शनिवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त जान‍िए| Navdeep Saini Wedding : भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने रचाई शादी| funny jokes : पापा ने दिया ये मजेदार जवाबI