India vs New Zealand highlights – रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग – सिर्फ 2 छक्के मारकर किया धोनी को पीछे, जानिए कैसे

प्यार बाँटिये

India vs New Zealand highlights – रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी हैं। वह ओपनिंग करने में बहुत अच्छे हैं, और उन्होंने अपनी कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल में जीत दिलाई है।

India vs New Zealand highlights
India vs New Zealand highlights

साथ ही साथ आज के मैच में शुभमन गिल ने भी शानदार प्रदर्शन किया हैं। भारतीय युवा खिलाड़ी ने भी एक कीर्तिमान इस मैच में अपने नाम कर लिया हैं। आपको उस रिकॉर्ड के बारे में भी संक्षेप में अवश्य बताएंगे –

ख़बर संक्षेप में – आज हम बात करेंगे India vs New Zealand Records के बीच चल रही ODI सीरीज में टूट चुके सभी रिकार्ड्स की इसमें आज भारत के 2 खिलाडियों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया हैं। जिसे जानकर आपकी क्रिकेट में रूचि और बढ़ जाएगी। आइये देखते हैं क्या हैं वो दो रिकॉर्ड और किस खिलाडी ने उन्हें तोड़ दिया हैं

India vs New Zealand highlights – क्या रहा मैच का हाल –

बेहद रोमांचक रहे मैच में भारत ने न्यूज़ीलैण्ड को 12 रन्स से पराजित किया हैं। एक वक़्त ऐसा लग रहा था मनो मैच न्यूज़ीलैण्ड के पलड़े में चला गया हो। माइकल ब्रेसवेल और सैंटनर की जोड़ी ने भारतीय क्रिकेट फैंस की धड़कने एक बार को ऊँची कर दी थी। फिर 46वे ओवर में सिराज की गेंद पर सेंटनेर के आउट होने से मैच वापिस से भारत की तरफ झुकने लगा मगर अभी भी ब्रेसवेल क्रीज़ पर मौजूद थे। 47वें ओवर में हार्दिक को 15 रन पड़े जिसमे से 14 ब्रेसवेल ने ही बनाए थे।

अब न्यूज़ीलैण्ड को जीत के लिए 18 गेंद पर 41 रनों की आवश्यकता थी और ब्रेसवेल 121(70) रन बना कर क्रीज़ पर मौजूद थे। मैच किसी भी तरफ झुक सकता था तभी शमी के अगले ओवर में ब्रेसवेल ने मैच को पूरी तरह से अपने देश की तरफ मोड़ दिया। शमी के 48वे ओवर में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से ब्रेसवेल ने 17 रन बटोर लिए। अब भारत को 12 गेंद में 24 रन बचाने थे। हार्दिक ने अगले ओवर की तीसरी गेंद पर लौकी फेर्गुएसन को चलता कर दिया, कैच शुभमन गिल ने लपका और सुनिश्चित किया की यहाँ से भारत एक तरफ़ा मैच जीत जाए।

India vs New Zealand highlights
India vs New Zealand highlights

मगर रोमांच से भरे इस मैच ने फिर से करवट बदलने का मन बना रखा था। आखरी ओवर में 20 रन बचाने आए शार्दुल ठाकुर को पहली गेंद पर ब्रेसवेल ने छक्का मार दिया, और अगली ही गेंद वाइड हो गई अब 5 गेंद में 13 रन बचाने थे और ब्रेसवेल क्रीज़ पर मौजूद थे। खास बात यह थी की भारत को जीत के लिए केवल 1 विकेट चाहिए था और अगली ही गेंद पर ब्रेसवेल एलबीडबल्यू आउट हो गए और भारत इस मैच को जितने में सफल रहा। इस मैच में 2 नए रिकॉर्ड भी भारतीय खिलाडियों ने बनाए आइये देखते हैं –

रोहित शर्मा बन गए भारत के सिक्सर किंग – धोनी का रिकॉर्ड तोडा –

रोहित शर्मा ने भारत में सबसे ज्यादा वनडे छक्के लगाकर महेंद्र सिंह धोनी का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह उनके बल्लेबाजी कौशल का एक वसीयतनामा है और यह साबित करता है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं।

रोहित ने मैच जीतने में 34 रनों का योगदान दिया और आउट होने के बाद पवेलियन लौट गए। लेकिन उन्होंने भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा छक्के लगाकर महेंद्र सिंह धोनी का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे साबित होता है कि रोहित वास्तव में एक असाधारण खिलाड़ी हैं।

Rohit Sharma breaks record of MS Dhoni
Rohit Sharma breaks record of MS Dhoni

भारत में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के – वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने –

रोहित ने भारत में सबसे ज्यादा 125 छक्के लगाए हैं और उनके बाद धोनी दूसरे नंबर पर हैं। धोनी ने 123 छक्के लगाए हैं और सचिन तेंदुलकर 71 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली ने वनडे में 66 छक्के लगाए हैं और वह चौथे स्थान पर हैं। युवराज सिंह 65 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

विश्व वनडे क्रिकेट में हैं छक्के जड़ने के मामले में इस स्थान पर –

खास बात हैं की पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी 351 छक्कों के साथ वनडे में अग्रणी स्कोरर हैं। क्रिस गेल 331 छक्कों के साथ दूसरे, सनथ जयसूर्या 270 छक्कों के साथ तीसरे, रोहित शर्मा 265 छक्कों के साथ चौथे और विराट कोहली 252 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

शुभमन गिल 200 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज़ बन गए हैं – इस से पहले पिछली सीरीज में ईशान किशन के नाम था यह रिकॉर्ड –

India vs New Zealand highlights – कई विशेष घटनाक्रम से जुड़े इस मैच में एक और रिकॉर्ड टूट गया है। ख़ास बात हैं की इस रिकॉर्ड को भी भारतीय खिलाडी ने ही तोडा है और एक भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाए गए नए-नए रिकॉर्ड को ही तोडा गया हैं। आपको बता दें की भारत बनाम बांग्लादेश ODI श्रृंखला में ईशान किशन ने भी 200 रन जडे थे, इस 200 में उन्होंने कई रिकॉर्ड बना दिए थे। रिकॉर्ड बनने के मात्र 1 महीने में ही शुभमन गिल ने इसमें से एक रिकॉर्ड तोड़ भी दिया है।

Shubhman Gill and Ishaan Kishan
Shubhman Gill and Ishaan Kishan

शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में 200 रनों की पारी खेलने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने अपनी 23 साल की उम्र में इस कीर्तिमान को हासिल कर लिया हैं। आपको बता दें की इस से पहले भी यह रिकार्ड् भारत के पास ही था, पिछले महीने हुई बांग्लादेश सीरीज में ईशान किशन ने 24 साल की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। शुभमन गिल ने सबसे युवा खिलाडी द्वारा बने गए वनडे क्रिकेट में 200 रनो का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं।

HOME

YouTube Channel


प्यार बाँटिये

Leave a Comment

Dry Lips Care : सर्दियों में होठों को मुलायम बनाने के 6 टिप्स| Kantara Chapter 1 First Look Update : ऋषभ शेट्टी के फैंस हुए एक्साइटेड| Aaj Ka Panchang : 25 नवंबर 2023 दिन- शनिवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त जान‍िए| Navdeep Saini Wedding : भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने रचाई शादी| funny jokes : पापा ने दिया ये मजेदार जवाबI
Dry Lips Care : सर्दियों में होठों को मुलायम बनाने के 6 टिप्स| Kantara Chapter 1 First Look Update : ऋषभ शेट्टी के फैंस हुए एक्साइटेड| Aaj Ka Panchang : 25 नवंबर 2023 दिन- शनिवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त जान‍िए| Navdeep Saini Wedding : भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने रचाई शादी| funny jokes : पापा ने दिया ये मजेदार जवाबI
Dry Lips Care : सर्दियों में होठों को मुलायम बनाने के 6 टिप्स| Kantara Chapter 1 First Look Update : ऋषभ शेट्टी के फैंस हुए एक्साइटेड| Aaj Ka Panchang : 25 नवंबर 2023 दिन- शनिवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त जान‍िए| Navdeep Saini Wedding : भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने रचाई शादी| funny jokes : पापा ने दिया ये मजेदार जवाबI