“कुर्सी की पेटियां बांध लो मौसम बिगड़ने वाला हैं”, रिलीज़ हो गया है पठान का ट्रेलर ( Pathaan Trailer #1 ), आइये देखते हैं –

प्यार बाँटिये

Pathaan Trailer- बॉक्स ऑफिस पर धूम मचने के लिए एक और बॉलीवुड फिल्म इंतज़ार कर रही हैं। आपको आज हम बाटेंगे की लोगों की पठान फिल्म के ट्रेलर को लेकर क्या टिप्पणियां हैं। कुछ लोग इस फिल्म का बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं तो वही कुछ लोग इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहें हैं।

Pathaan Trailer
From - Pathaan Trailer YouTube- Yash Raj Films

फिल्म ट्रेलर में जैसा देखा गया है उस हिसाब से शाहरुख़ खान इस फिल्म में धमाकेदार एक्शन करने वाले हैं, और एक ज़माने में रोमांस के बादशाह कहलाने वाले शाहरुख़ इस फिल्म में भी दीपिका पादुकोण के साथ कुछ रोमांस भरे पल साँझा करते हुए नजर आएंगे। आइये साथ में देखते हैं फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर

Pathaan Trailer – शाहरुख़ खान दिखने वाले हैं एक धमाकेदार रूप में

आपको बता दें की इस फिल्म में शाहरुख़ खान भारत को एक बहुत बड़ी साजिश से बचते हुए नजर आ रहें है। इस साजिश के पीछे कोई और नहीं एक संगठन हैं जिसमे जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका निभा रहें हैं। यहाँ संगठन सिर्फ पैसों के लिए काम करता है और इनका अगला शिकार भारत होता हैं।

Pathaan Trailer
John Abraham- as a villain

( यह भी पढ़ें – पठान स्टंट डायरेक्टर )

ट्रेलर में जॉन धमकी देते हुए नजर आ रहें हैं, की भारत का उल्टा समय चालू होने वाला हैं। इसी बीच पठान यानि शाहरुख़ खान जो काफी समय से सबसे दूर थे उनको एक ऑपरेशन के लिए बुलाया जाता हैं।

पार्टी पठान के घर रखोगे तो मेहमान नवाजी करने पठान तो आएगा ही –

इस लाइन के साथ ट्रेलर में पठान की एंट्री दिखाई जाती है जिसमे वह काफी लोगों को मारते हुए नजर आ रहें हैं। इसी बीच एंट्री होती है ख़ूबसूरत दीपिका पादुकोणे की, उन्हें भी इसी मिशन पर भेजा जाता हैं। फिर ट्रेलर में धुआंधार एक्शन दिखाया जाता हैं और बताया जाता हैं की कैसे दीपिका और शाहरुख़ दुश्मन के घर में घुस कर उसे मारते हुए नजर आ रहे है।

Pathaan Trailer
Deepika Padukone and Shahrukh Khan

सीन में जॉन की फिर से वापसी होती है, जहाँ जॉन और शाहरुख़ चलती हुई बस के ऊपर लड़ाई करते हुए देखे जा सकते हैं। इसके बाद दोनों के बीच काफी बात चित होती हैं, और ट्रेलर के अंत में शाहरुख़ खान जय हिन्द बोलते हुए नजर आ रहें हैं। इस चीज़ की काफी लोग बहुत प्रशंसा भी कर रहें हैं।

Pathaan Trailer
Pathaan Trailer - John Abraham vs Shahrukh khan

यूट्यूब पर काफी लोगों ने देखा हैं ट्रेलर –

आपको बता दें की आप भी इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर यश राज फिल्म्स के आधिकारिक चैनल पर जाकर देख सकते हैं। ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज़ हो गया था इसको लगभग 3 करोड 80 लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर कमेंट और लाइक्स बहुत ज्यादा आ रहें हैं। चलिए आपको भी ट्रेलर दिखा ही देते हैं –

Source – YouTube Yash Raj Films

Youtube channel

Home

प्यार बाँटिये

Leave a Comment

Dry Lips Care : सर्दियों में होठों को मुलायम बनाने के 6 टिप्स| Kantara Chapter 1 First Look Update : ऋषभ शेट्टी के फैंस हुए एक्साइटेड| Aaj Ka Panchang : 25 नवंबर 2023 दिन- शनिवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त जान‍िए| Navdeep Saini Wedding : भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने रचाई शादी| funny jokes : पापा ने दिया ये मजेदार जवाबI