Til ke laddu kaise banate hain। तिल के लड्डू कैसे बनाते हैं, सर्दियों में है गुणकारी-( #1 best recipe )

प्यार बाँटिये

सर्दियों में तिल गुड़ से बनी चीज़ें खाने का सबका बहुत मन करता है। पर सबसे बड़ा सवाल होता है की तिल के लड्डू कैसे बनाते हैं (Til ke laddu kaise banate hain)।

तिल के लड्डू की खास विशेषता –

Til ke laddu kaise banate hain

सर्दियाँ क्या आती है, मानो अपने साथ खाने का पिटारा ही ले आती हैं। ठंड में तिल, गुड़, मूंगफली खाने का मजा ही अलग होता हैं। तिल के लड्डू के साथ ही दादी नानी अक्सर गोंद के लड्डू भी हमें खिलाया करती है जो बेसन ड्रायफ्रुट्स से बने होते हैं। सर्दियों में देशी चीज़ें खाने से आपका शरीर स्वस्थ एवं ऊर्जावान बना रहता हैं। इस लड्डू को सर्दियों का राजा भी कहा जाता हैं। आइये आपको भी बताते हैं की तिल का लड्डू कैसे बनाया जाता हैं –

तिल के लड्डू कैसे बनाते हैं ( Til ke laddu kaise banate hain )

क्या सामग्री चाहिए –

  • 250 ग्राम तिल
  • 250 ग्राम गुड़
  • 4 चम्मच देशी घी
  • 3 चम्मच नारियल का बूरा
  • 5 चम्मच मिक्स ड्राई फ्रूट
  • 1 चम्मच छोटी पीसी हुई इलायची
Til ke laddu kaise banate hain

कम समय में बनकर तैयार हो जाता हैं तिल का लड्डू –

तिल के स्वादिष्ट लड्डू बनाना बहुत ही आसान हैं। इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता हैं। आइये आपको बताते हैं की Til ke laddu kaise banate hain.

सबसे पहले मोटे तले की कढ़ाई में तिल को भुन लें, जब तक तिल चटकने बंद न कर दें। ध्यान रहे की हमे तिल को ज्यादा देर तक नहीं भुनना हैं। फिर भुने हुए तिल को थाली में निकाल लें। तिल को ठंडा करके आधे तिल को मिक्सी में हल्का दरदरा करके पीस लें, फिर दरदरे तिलों को साबुत भुने हुए तिलों में मिला लेवें।

तिल में मिक्स ड्राई फ्रूट, नारियल का बूरा और पीसी हुई इलायची मिला कर रख लें। अब कढ़ाई में घी डालकर उसे धीमी आंच पर गरम कर लेवें। साथ ही साथ गुड़ का चूरा कर लें। घी गरम हो जाने पर उसमे गुड़ का चूरा डाल कर उसकी चाशनी बना लें। चाशनी में तिल मिला देवें। फिर धीरे धीरे उसको अच्छे से हिला लेवें। अब कढ़ाई को गैस से नीचे उतार लेवें। अब हाथ पर जरा सा पानी लगाकर गरम गरम तिल गुड़ को लड्डू का आकर देकर प्लेट में सजा लेवें। इन लड्डूओं को ठंडा होने पर आप इनका लुत्फ़ उठा सकते हैं।

पौष्टिकता से भरपूर है तिल गुड़ के लड्डू

आपको बता दें की सर्दियों में शरीर को नार्मल से ज्यादा पौष्टिक चीज़े खाने की आवश्यकता होती हैं। तिल के लड्डूओं में सबसे ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता हैं। इन लड्डूओं में फाइबर, सोडियम, पोटेशीयम, प्रोटीन और आयरन प्रचुर मात्रा में होता हैं। तिल के लड्डूओं में 25 प्रतिशत कैलोरीज होती हैं। इन लड्डूओं में बहुत ही अधिक पौष्टिकता होती हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते है। इन्हे सुबह नाश्ते में, दोपहर में या शाम के समय कभी भी खाया जा सकता हैं। खास कर रात को सोने से पहले खाते हैं तो कब्ज की शिकायत भी नहीं होती हैं। तिल गुणों की खान हैं इसका सर्दियों में जरूर उपयोग करना चाहिए।

sports – https://khabribhaiya.in/virat-kohli-lifestyle-earnings/

YouTube – https://www.youtube.com/channel/UC26tA45P8rt6d1ZypUCEOQw


प्यार बाँटिये

Leave a Comment

Dry Lips Care : सर्दियों में होठों को मुलायम बनाने के 6 टिप्स| Kantara Chapter 1 First Look Update : ऋषभ शेट्टी के फैंस हुए एक्साइटेड| Aaj Ka Panchang : 25 नवंबर 2023 दिन- शनिवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त जान‍िए| Navdeep Saini Wedding : भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने रचाई शादी| funny jokes : पापा ने दिया ये मजेदार जवाबI