आज का राशिफल 29 जनवरी – खुशनुमा रहेगा आज का दिन, बस इन बातों का रखें खयाल-

प्यार बाँटिये

आज का राशिफल 29 जनवरी – प्रतिदिन सूर्य देव की बदलती रफ़्तार और तारामंडल में आने वाले बदलावों से आपकी राशि में परिवर्तन आते हैं। आज हम बात करेंगे इन बदलावों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ सकते हैं। साथ ही आपको बताएंगे की आप आज के दिन को सुमंगल कैसे बना सकते हैं। आप लेख को पूरा पढ़कर हमे अवश्य बताएं की आप की राशि कौनसी हैं –

आज का राशिफल 29 जनवरी
आज का राशिफल 29 जनवरी

खबर संक्षेप में - आज के इस राशिफल स्पेशल में हम बात करेंगे सभी राशियों के आज के दिन होने वाले सभी काम तथा उन्हें किन बातों का रखना होगा खास ख्याल के विषय पर -

आज का राशिफल 29 जनवरी – पुराने कर्जे चुकता होने के साथ साथ मिलेगी कोई नै सौगात –

आज का दिन बेहद खुशनुमा होने के आसार साफ़ साफ़ देखे जा सकते हैं। आपको आपकी मेहनत के अनुसार कामयाबी अवश्य मिलेगी, इसलिए आपको मेहनत करते रहना है। इंसान का व्यक्तित्व ही उसके कामयाबी के सफर को खूबसूरत बनता हैं इसलिए सभी लोगों से मधुरता से पेश आने वाले व्यक्तियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

मेष राशि – आज का राशिफल 29 जनवरी

आज का राशिफल 29 जनवरी
आज का राशिफल 29 जनवरी

आज आपको आपके घर में चल रही परेशानी से निजात अवश्य मिलेगा। आप अपनी जिंदगी में बढ़ते हुए तनाव से निजात जरूर पाएंगे। अपने से बड़े उम्र सदस्य की सलाह अवश्य ले और उनके मार्गदर्शन को पूर्ण तरीके से माने। आज आपको अपने बच्चों के करियर और उनकी शिक्षा को लेकर भी चिंता होने के आसार हैं।

ध्यान देने योग्य बातें – बढ़ते खर्चों से परेशान हैं मगर उसमे कटौती अभी संभव नहीं हो पाएगी। आपका साथी कोई और नहीं बल्कि आप खुद हैं इसलिए सैय्याम से सोच विचार करें किसी भी बात पर गुस्सा होने से परहेज करें। किसी भी फालतू बात में अपना ध्यान न लगाएं, बल्कि अपने ध्यान को अपने काम पर केंद्रित करते हुए अपने जीवन को सुगम एवं सरल बनाया जा सकेगा।

प्रेम/विवाहिक जीवन मेष राशि –वैवाहिक जीवन में ख़ुशी रहेगी, अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। घर में ख़ुशी आना सुनिश्चित हैं, बस अपने धैर्य को बरक़रार रखें।

स्वास्थ्य – पेट ख़राब होने के आसार हैं, बाहरी खान पान का परहेज करें। गैस की समस्या भी हो सकती हैं।

व्यावसायिक जीवन मेष राशि – आपके स्थायी बिज़नेस में कोई उपलब्धि मिलने के पूरे आसार हैं। कोई ऑफिशल यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। प्रमोशन की भी आशंकाएं हैं।

भाग्यशाली अंक – 7

भाग्यशाली रंग – लाल

वृष राशि – आज का राशिफल 29 जनवरी

आज का राशिफल 29 जनवरी
आज का राशिफल 29 जनवरी

आपको अपने व्यक्तिगत कार्य पर ध्यान देने की सख्त जरूरत हैं। कुछ समय से आप जिन परेशानियों से झूझ रहे हैं उनमे कटौती आएगी। आपको उचित सलाह की सख्त आवश्यकता हैं, और जल्द ही आपको सहयोग के साथ साथ उचित सलाह भी अवश्य मिलेगी। वृष राशि के जो भी व्यक्ति विदेश जाना चाहते हैं उनको खुशखबरी जल्दी ही मिलने वाली हैं।

ध्यान देने योग्य बातें – अपरिचित लोगो से दुरी बना कर रखें उनसे आप की वाद-विवाद बढ़ने की आशंकाएं हैं। आर्थिक मंडी के कारण परिवार जनों की खर्ची में कटौती करनी होगी। इस समय आपको किसी भी प्रकार का कर्ज नहीं लेने की सलाह हैं।

प्रेम/विवाहिक जीवन वृष राशि – जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती हैं, उनसे उचित सामंजस्य बना कर रखें। युवाओं से अनुरोध हैं की इंटरनेट पर ज्यादा वक्त व्यतीत न करें और प्रेम प्रसंगो से दुरी अवश्य बना कर रखें।

स्वास्थ्य – व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान पान आपका स्वास्थ्य बिलकुल उचित रखेगा। आप अपने आप को स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।

व्यावसायिक जीवन वृष राशि –आपको अपने व्यवसाय से जुड़े सभी काम बारीकी से तथा संजीदगी से करने होंगे। विस्तार करने का मैं अगर बना रहें हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले पुनर्विचार जरूर करें।

भाग्यशाली अंक – 6

भाग्यशाली रंग – नीला

मिथुन राशि – आज का राशिफल 29 जनवरी

Aj ka rashifal ( आज का राशिफल )
Aj ka rashifal ( आज का राशिफल )

आपके व्यक्तित्व और स्वभाव में अच्छे बदलाव आएंगे और सामाजिक और पारिवारिक सदस्यों से आपको विशेष सम्मान मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का आगमन होगा और इससे किसी विशेष मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा होगी।

ध्यान देने योग्य बातें –अपनी कोई भी निजी बात किसी ऐसे व्यक्ति से शेयर न करें जिसे आप अच्छी तरह से नहीं जानते हों। कभी-कभी जो लोग बहुत ज्यादा आत्मकेंद्रित होते हैं और सोचते हैं कि वे खास हैं, वे अपने रिश्तों में तनाव पैदा कर सकते हैं।

प्रेम/विवाहिक जीवन मिथुन राशि –परिवार में एक साथ खुशी का समय बीतेगा और कुछ दोस्तों के आने से काफी उत्साह भी रहेगा।

स्वास्थ्य – आपका स्वास्थ्य बिलकुल सही रहेगा। अगर आपको डॉयबिटीज़ हैं तो जांच समय समय पर करते रहने की सलाह हैं।

व्यावसायिक जीवन मिथुन राशि –अभी, आपका व्यापार धीमा होने वाला है क्योंकि आप पुराने भुगतान किए जाने और अर्थव्यवस्था में सुधार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हालांकि जो लोग वर्तमान में बेरोजगार हैं उन्हें फ़ोन के द्वारा एक बहुत अच्छी खबर जल्दी ही मिलने के आसार हैं।

भाग्यशाली अंक – 3

भाग्यशाली रंग – गुलाबी

सिंह राशि – आज का राशिफल 29 जनवरी –

आज का राशिफल
आज का राशिफल

हर छात्र और युवा को उनकी कड़ी मेहनत और परिश्रम का अक्सा परिणाम मिलने की पूरी उम्मीद हैं मगर ध्यान रहे की आपको आलस नहीं करना हैं। अच्छे परिणाम किसको पसंद नहीं होते, आपको भी जब अच्छे परिणाम मिलेंगे तो आपका मनोबल भी बढ़ेगा और आपका मन और ज्यादा मेहनत करने में लगेगा। किसी भी क्षेत्र में निर्णय लेना आपके लिए बेहद कठिन होगा, इसलिए आपको सोच समझ कर और बड़े ध्यान से निर्णय लेने होंगे। इस से आपको अपने लक्ष्य को हांसिल करने में बेहद आसानी होगी।

ध्यान देने योग्य बातें – आपको आज के दिन बहुत सी दिक्कतें बनीं रहेंगी। आज के दिन आपको बड़े खर्चे बहुत ज्यादा परेशान कर सकते हैं। आप किसी भी निर्णय को बिना सोचे समझे कभी भी न लें, आप अपने बड़ों से विचार विमर्श करके अपने निर्णय ले सकते हैं। जिस प्रकार आपको अपने से बड़ों की सहायता की जरूरत महसूस हो रहीं हैं उस प्रकार अपने से चोटों का मनोबल भी आपको बरकार रखना होगा।

प्रेम/विवाहिक जीवन सिंह राशि – आज का दिन भले ही आपके निजी जीवन के लिए सुखदाई ना रहे मगर परिवार में सुखदाई माहौल बना रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी से सम्पूर्ण सहयोग मिलेग, जिसका आपके जीवन में बहुत महत्व रहेगा। आज प्रेम संबंधों में नजदीकियां भी बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य – जुखाम, बुखार और खांसी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं आपसे जरा सी भी लापरवाही न बरते और तुरंत किसी चिकित्सक को जरूर दिखाएं। आपको आयुर्वेद से जुडी चीज़ों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए।

व्यावसायिक जीवन सिंह राशि – आपको आपके व्यापार में बुलंदियां मिलने के आसार हैं, मगर आज के दिन आपको कोई भी नया व्यापार शुरू नहीं करने की सलाह हैं। हालाँकि आज के दिन अगर आप अपने व्यापर की कार्य प्रणाली में अगर बदलाव करना चाहते हैं तो आपको उसके अच्छे परिणाम अवश्य मिलेंगे। आपको अपने व्यापर के सम्बन्ध में यात्रा पर भी जाना पड़ेगा।

भाग्यशाली अंक – 8

भाग्यशाली रंग – सफ़ेद

( यह भी पढ़े – बसंत पंचमी )

मकर राशि – आज का राशिफल 29 जनवरी –

आज का राशिफल
आज का राशिफल

आज का दिन भले ही आपके लिए ज्यादा सुखदायक ना हो मगर आज आपके घर में कोई शुभ कार्य जरूर होगा जिसके चलते आपके घर में काफी ज्यादा रौनक रहेगी। आपके परीवार के किसी सदस्य के लिए आज एक बहुत अच्छा रिश्ता आने की सम्भावना भी हैं। आपको आज अपने परिवार के सदस्यों से अपने मन की बात कर लेनी चाहिए इस से आपकी परेशानियों को हल करने में आपको बहुत सहयोग मिलेगा।

ध्यान देने योग्य बातें – बढ़ते समय के साथ खर्चे बढ़ रहे हैं, इस से परेशानी बढ़ेगी और मन में संकोच की भावना बनी रहेगी। इस ही कारण से आपकी आर्थिक स्तिथि भी डामाडोल होती हुई नजर आ रहीं हैं। परिवार में किसी को भी हिन् भावना से नहीं देखे, इस से आपके परिवार में फुट पड़ेगी और कोई तीसरा ही इसका फायदा उठा कर ले जाएगा। बाद में आप सिर्फ अपना सर पकड़ कर बैठे रहेंगे, इस चीज़ से बचे और पूरे परिवार को एक नजर से देखते हुए साथ में लेकर आगे बढ़ें।

प्रेम/विवाहिक जीवन मकर राशि – आप का विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। मगर ध्यान रहे की आपस में कोई ऐसी बात न हो जिस से मन मुटाव बढ़ जाएं। अपने जीवनसाथी से खुल कर अपनी तकलीफों का इजहार करें इस से आपको बहुत सुकून मिलेगा।

स्वास्थ्य – जोखिम उठाने से परहेज करें और किसी भी ऐसी जगह पर निवेश न करें जहाँ आपको आपका पैसा फसने के आसार दिखाई दे रहें हो, इस का असर आपको मानसिक तनाव में ले जाएगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाए।

व्यावसायिक जीवन मकर राशि –बिज़नेस से जुड़े कामों में आपको बेहद सतर्क रहना होगा। आपको यह अवश्य सुनिश्चित करना होगा की कौन आपका हितेषी हैं और कौन केवल आपका फायदा उठाने के लिए आप से व्यवहार बना रहा हैं। आज आपका स्टाफ आपका बहुत साथ देगा जिस से रुका हुआ काम पूरा जल्दी कर सकेंगे।

भाग्यशाली अंक – 9

भाग्यशाली रंग – पीला

बेहद सरल हैं उपाय, जिंदगी बदलने में हो सकता हैं कारगर –

आज के दिन होने वाले किसी भी बुरे काम से बचने के लिए आज सुबह अपने काम पर जाने से पहले गौ माता को चारा जरूर डालें। गरीबों में हो सके तो अनाज अवश्य दें। इन उपाय के करने से आपको बहुत सुकून मिलेगा।

Home Page

YouTube


प्यार बाँटिये

1 thought on “आज का राशिफल 29 जनवरी – खुशनुमा रहेगा आज का दिन, बस इन बातों का रखें खयाल-”

Leave a Comment

Dry Lips Care : सर्दियों में होठों को मुलायम बनाने के 6 टिप्स| Kantara Chapter 1 First Look Update : ऋषभ शेट्टी के फैंस हुए एक्साइटेड| Aaj Ka Panchang : 25 नवंबर 2023 दिन- शनिवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त जान‍िए| Navdeep Saini Wedding : भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने रचाई शादी| funny jokes : पापा ने दिया ये मजेदार जवाबI
Dry Lips Care : सर्दियों में होठों को मुलायम बनाने के 6 टिप्स| Kantara Chapter 1 First Look Update : ऋषभ शेट्टी के फैंस हुए एक्साइटेड| Aaj Ka Panchang : 25 नवंबर 2023 दिन- शनिवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त जान‍िए| Navdeep Saini Wedding : भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने रचाई शादी| funny jokes : पापा ने दिया ये मजेदार जवाबI
Dry Lips Care : सर्दियों में होठों को मुलायम बनाने के 6 टिप्स| Kantara Chapter 1 First Look Update : ऋषभ शेट्टी के फैंस हुए एक्साइटेड| Aaj Ka Panchang : 25 नवंबर 2023 दिन- शनिवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त जान‍िए| Navdeep Saini Wedding : भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने रचाई शादी| funny jokes : पापा ने दिया ये मजेदार जवाबI