JEE mains admit card 2023: यहाँ आप देख सकेंगे एडमिट कार्ड, एग्जाम सेंटर और परीक्षा से जुडी ताज़ा जानकारियां –

प्यार बाँटिये

JEE mains admit card 2023 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA ) द्वारा जल्दी ही JEE के एडमिट कार्ड्स जारी करने की उम्मीद हैं, हम बाटेंगे की आप कैसे अपना एडमिट कार्ड देख सकेंगे –

JEE mains admit card 2023

खबर संक्षेप मेंउम्मीद है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए, जल्द ही वर्ष 2023 के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड जारी करेगी। वर्ष 2023 के लिए जेईई हॉल टिकट जनवरी के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने वर्ष 2023 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा देने के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट ( jeemain.nta.nic.in ) से डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE mains admit card 2023: देश भर में, लगभग 13 भाषाओँ में होगी परीक्षा –

JEE mains की – सत्र 1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को देश भर में आयोजित की जाएगी। जेईई के लिए मुख्य परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी जैसे की अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।

जेईई मेन परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो 14 जनवरी, 2023 को बंद हो गई। एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। जेईई मेन की परीक्षा इस साल दो पालियों में होगी। एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर और अन्य विवरणों पर नवीनतम अपडेट के लिए, नीचे जांचना सुनिश्चित करे –

एडमिट कार्ड जारी होने पर कैसे करें डाउनलोड –

इन स्टेप्स को फॉलो जकारके आप अपना एडमिट कार्ड बड़ी ही आसानी से वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं –

स्टेप 1 – आधिकारिक वेबसाइट यानि jeemain.nta.nic.in पर जाएं

स्टेप 2 – “JEE main admit card 2023” पर सत्र 1 वाले कॉलम में क्लिक करें

स्टेप 3 – अपनी एनरोलड डिटेल्स को भर देवें

स्टेप 4 – आपो आप jee main का admit card स्क्रीन पर दिखाई देगा

स्टेप 5 – अब इसे डाउनलोड कर के संभल के रखे

स्टेप 6 – साथ ही साथ आप इसका प्रिंट आउट भी निकल कर रख लेवें।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इन बातों का रखे ख़ास ध्यान –

जेईई मेन 2023 परीक्षा के लिए सूचना पर्ची जारी होने के बाद, उम्मीदवार शहर, केंद्र और परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण देख सकेंगे। परीक्षा का पहला सत्र 24 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी को समाप्त होगा, जबकि दूसरा सत्र 6 अप्रैल से शुरू होकर 12 अप्रैल को समाप्त होगा।

एक बार admit card जारी हो जाने के बाद, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उस पर सभी विवरणों की जांच करें, जैसे रिपोर्टिंग समय, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और पासपोर्ट आकार की तस्वीर। यदि उन्हें कोई त्रुटि मिलती है, तो उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सूचित करना चाहिए। परीक्षा के शुरू होने से 1 घंटे पहले आप अपने एग्जाम सेंटर पर पहुँच जाएं।

HOME

YouTube

प्यार बाँटिये

Leave a Comment

Dry Lips Care : सर्दियों में होठों को मुलायम बनाने के 6 टिप्स| Kantara Chapter 1 First Look Update : ऋषभ शेट्टी के फैंस हुए एक्साइटेड| Aaj Ka Panchang : 25 नवंबर 2023 दिन- शनिवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त जान‍िए| Navdeep Saini Wedding : भारतीय क्रिकेटर नवदीप सैनी ने रचाई शादी| funny jokes : पापा ने दिया ये मजेदार जवाबI